एयरपोर्ट का डीजीसीए सर्विलांस टीम ने किया निरीक्षण

सतना। एयरपोर्ट की सुरक्षा और तकनीकी मानकों को दुरुस्त करने के उद्देश्य से नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की सर्विलांस टीम ने एयरपोर्ट का विस्तृत शेड्यूल निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हवाई पट्टी की बाउंड्रीवॉल तथा आसपास के परिसर की गहन जांच की और सुरक्षित लैंडिंग व टेक-ऑफ सुनिश्चित करने के लिए कई अहम बदलावों व सुधारों के सख्त दिशा-निर्देश दिए.

टीम ने निरीक्षण के दौरान एयरस्ट्रिप की सुरक्षा के लिए निर्मित बाउंड्रीवॉल में कई स्थानों पर बने छोटे गैप्स को तुरंत बंद करने को कहा. इसके अतिरिक्त, हवाई पट्टी पर बने संकेतक पट्टियों रनवे मार्किंग्स का पेंट धुंधला पड़ने पर उसे फिर से पेंट कराने के निर्देश दिए. टेक-ऑफ और लैंडिंग के समय विमानों की उड़ानों में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए अधिकारियों ने एयरपोर्ट परिसर, बाउंड्री से सटे मैदान तथा मैत्री पार्क में स्थित कई बड़े पेड़ों की छंटाई व कटाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित दिए.

कचरा डंपिंग यार्ड पर जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट की जमीन पर कचरा डंपिंग यार्ड देखकर डीजीसीए सर्विलांस टीम के अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई उन्होंने इस डंपिंग यार्ड को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए. साथ ही, एयरस्ट्रिप के विकास एवं उसकी लंबाई बढ़ाने के काम में बाधा बन रहे सभी अतिक्रमणों को जल्द से जल्द हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने का अल्टीमेटम दिया, ताकि सतना एयरपोर्ट को मानकों के अनुरूप पूर्ण रूप से तैयार किया जा सके।

Next Post

साइबर ठगों ने खातों से उड़ाए लाखों

Fri Nov 6 , 2026
जबलपुर । साइबर ठगों ने तीन खातों से लाखों रूपए उड़ा लिए । पुलिस ने तीनों ही मामलों में प्रकरण दर्ज कर लिया है। गढ़ा पुलिस ने बताया कि अनिल कोष्टा 37 वर्ष निवासी गढ़ा बजार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने मोबाइल फोन में लाईव टीव्ही चैनल देखने के […]

You May Like