जबलपुर । साइबर ठगों ने तीन खातों से लाखों रूपए उड़ा लिए । पुलिस ने तीनों ही मामलों में प्रकरण दर्ज कर लिया है। गढ़ा पुलिस ने बताया कि अनिल कोष्टा 37 वर्ष निवासी गढ़ा बजार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने मोबाइल फोन में लाईव टीव्ही चैनल देखने के लिये एक्स डी टीव्ही नाम से एप डाउनलोड किया। इस दौरान उसके खाते से 72 हजार 750 रूपये निकाल लिए गए। इसके अलावा संजीवनीनगर थाने में देवकरण साहू निवासी नमन बिहार कॉलोनी धनवंतरीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा तिलवारा एवं यूनियन बैंक शाखा करमेता में बैंक खाते हैं साइबर ठग ने उसके खाते हैक कर कुल 94 हजार 669 रूपये उड़ा लिए । इसी प्रकार पनागर पुलिस ने बताया कि अरूण कुमार कुर्मी 30 वर्ष निवासी बम्हनौदा ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि उसके खाते से साइबर ठग ने कुल 48 हजार 950 रूपये धोखाधड़ी करते हुये हड़प लिये।
Next Post
ननि कर्मचारी के सूने घर से आभूषण, नगदी ले गए चोर
Fri Nov 6 , 2026
जबलपुर। गोराबजार थाना अंतर्गत पुरानी बस्ती कजरवारा में चोरों ने नगर निगम कर्मचारी के सूने मकान का ताला तोडक़र सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी पार कर दी । पुलिस के मुताबिक कम्मो बाई डंागे 61 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कजरवारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नगर निगम में […]

You May Like
-
2 years ago
त्योहार पर बंद रखी जाएं मांसाहार दुकानें