जबलपुर। गोराबजार थाना अंतर्गत पुरानी बस्ती कजरवारा में चोरों ने नगर निगम कर्मचारी के सूने मकान का ताला तोडक़र सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी पार कर दी । पुलिस के मुताबिक कम्मो बाई डंागे 61 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कजरवारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नगर निगम में सफाई कर्मचारी है।
उसकी बेटी की तबियत खराब होने से अस्पताल में भर्ती है वे अस्पताल गए थे। घर वापस आये तो घर के मेन गेट का ताला टूटा था अंदर जाकर देखा दरवाजे का लॉक भी टूटा था। कमरे में रखी टीन की अलमारी खुली थी सामान बिखरा था चैक करने पर देखा तो दोनों अलमारियों में रखे सोने चांदी के जेवरात, नगदी गायब थी ।
