भिंड जिले की मौत! जारी किया डैथ सर्टिफिकेट

भिंड। भिंड तहसीलदार द्वारा ‘भिंड’ का ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है. जो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. भिंड तहसीलदार कार्यालय में शहर के चतुर्वेदी नगर कॉलोनी के रहने वाले गोविंद के पिता रामहेत का निधन 8 नवम्बर 2018 को हो गया था. किन्हीं कारणों से अप्रैल माह में उनका मृत्यु प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ी तो परिवार ने डेथ सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया. 5 मई 2025 को भिंड तहसीलदार कार्यालय से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी हुआ और जब वह आवेदक तक पहुंचा तो हर कोई उसे देख कर चौंक गया. क्योंकि भिंड तहसीलदार के हस्ताक्षर से जारी हुआ डेथ सर्टिफिकेट ‘भिंड’ का था.’

इस मृत्यु प्रमाण पत्र पर मरने वाले का नाम ‘भिंड’ लिखा हुआ था. निवासी भी भिंड और स्थान भी भिंड लिखा गया था. बुधवार को तहसीलदार का बनाया ‘भिंड’ का यह डेथ सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस संबंध में जब तहसीलदार मोहन लाल शर्मा से संपर्क किया तो उनका कहना था कि, “यह एक टाइपिंग मिस्टेक थी.”

*लोकसेवा प्रबंधन ने प्रबंधक को जारी किया नोटिस*

तहसीलदार मोहन लाल शर्मा के मुताबिक, “इस गंभीर लापरवाही को लेकर लोकसेवा प्रबंधन के केंद्र संचालक को नोटिस जारी कर दिया है. क्योंकि प्रमाण पत्र जारी करने का काम उनके यहां से ही किया जाता है. साथ ही बिना क्रॉस चेक किए कर्मचारियों की लापरवाही पर लोक सेवा प्रबंधक पर 25 हजार रुपये की पेनल्टी लगाने का शोकॉज नोटिस जारी किया है. जिससे भविष्य में इस तरह की कोई लापरवाही ना हो.”

Next Post

बाघ के हमले से चाचा-भतीजा घायल

Wed May 21 , 2025
उमरिया। जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर सीमा से लगे गांगीताल में मवेशी चरा रहे दो चरवाहों पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया है। हमले में बृजभान सिंह एवं आदित्य सिंह घायल हुए हैं, जो रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीण मौके […]

You May Like

मनोरंजन