बाघ के हमले से चाचा-भतीजा घायल

उमरिया। जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर सीमा से लगे गांगीताल में मवेशी चरा रहे दो चरवाहों पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया है। हमले में बृजभान सिंह एवं आदित्य सिंह घायल हुए हैं, जो रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं।

घटना की जानकारी के बाद ग्रामीण मौके पर एकजुट हो गए और आक्रोश व्यक्त करते हुए पार्क प्रबंधन के विरुद्ध नारेबाजी की। घटना की जानकारी के बाद पार्क की टीम मौके पर पहुंची जहां मौजूद ग्रामीणों ने पहले तो घायलों को उपचार कराने से रोक दिया और बाघ को क्षेत्र से हटाने की मांग करने लगे। पार्क प्रबंधन की समझाइश पर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर ले जाया गया, जहां चाचा बृजभान की गंभीर हालत को देखते हुए शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

जनप्रतिनिधि करते हैं उकसावे का काम : पार्क प्रबंधन

पार्क प्रबंधन का आरोप है कि जब भी ऐसी घटना होती है तो जनप्रतिनिधियों द्वारा लोगों को प्रतिबंधित क्षेत्र में निस्तार हेतु प्रवेश के लिए उकसाया जाता है, जिसकी वजह से ऐसी मानव और वन्यप्राणी द्वंद्व की स्थिति बनती है ।

Next Post

ग्वालियर में कोविड से निपटने की तैयारियां तेज

Wed May 21 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर के जी आर मेडिकल कॉलेज में कोविड से निपटने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कॉलेज प्रशासन ने वायरोलॉजिकल लैब को फिर से एक्टिव करते हुए कोविड टेस्ट की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। जीआरएमसी के डीन डॉ आरकेएस धाकड़ ने बताया कि कोरोना से निपटने […]

You May Like