मुर्मु कल बिहार और कर्नाटक की दो दिन की यात्रा पर जायेंगी

नयी दिल्ली 30 मार्च (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को दो दिन की बिहार और कर्नाटक यात्रा पर जायेंगी।

राष्ट्रपति सचिवालय ने सोमवार को बताया कि श्रीमती मुर्मु मंगलवार को बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

सचिवालय के अनुसार श्रीमती मुर्मु बुधवार को कर्नाटक के तुमकुरु स्थित श्री सिद्धगंगा मठ में डॉ. श्री श्री शिवकुमार महास्वामीजी की 119वीं जयंती और गुरुवंदना समारोह में शामिल होंगी।

 

 

Next Post

कचरे से कंचन : पराली से डामर बनाने की तकनीक मिलने को शिवराज ने बताया ऐतिहासिक

Mon Mar 30 , 2026
नयी दिल्ली, 30 मार्च (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को पराली और कृषि अवशेषों से डामर बनाने की तकनीक के हस्तांतरण को भारत के भविष्य के लिए एक ऐतिहासिक और शानदार उपलब्धि बताया। उन्होंने यह बात यहां वैज्ञानिक तथा औद्योगिक […]

You May Like