पनगढ़िया ने की भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना

उज्जैन, 07 मार्च (वार्ता) महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया ने सपत्नीक भगवान महाकाल का पंचामृत से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उनके साथ वित्त आयोग के सचिव कुमार विवेक ने भी बाबा महाकाल की पूजा कर अभिषेक किया।
श्री महाकालेश्वर प्रबन्धन समिति की ओर से संभाग आयुक्त संजय गुप्ता और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने शॉल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। इसके बाद डॉ. पनगढ़िया ने सपत्नीक शक्ति पीठ माता हर सिद्धि मन्दिर मे माता रानी माँ हर सिद्धि की पूजा की और महाकाल लोक का अवलोकन किया।

Next Post

सतना में पिक अप वाहन पलटा, पंद्रह घायल, चार गंभीर

Fri Mar 7 , 2025
सतना, 07 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के सतना जिले में आज एक पिक अप वाहन के पलटने से उसमें सवार पंद्रह लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोटर थाना क्षेत्र के रजरवार गांव के निकट बारातियों को लेकर जा रहा पिक अप वाहन पलट गया। इस घटना में […]

You May Like