शिमला: पुलिस ने तीन लापता छात्रों को बरामद किया

शिमला (वार्ता) हिमाचल प्रदेश पुलिस ने आज एक त्वरित और समन्वित अभियान में बिशप कॉटन स्कूल (बीसीएस), शिमला के लापता तीन छात्रों को सुरक्षित बरामद कर लिया।

कुल्लू निवासी अंगद (11), मोहाली निवासी हितेंद्र (11) और करनाल निवासी विदांश (11) को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। ये छात्र 09 अगस्त को लापता हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि नाबालिगों के कोटखाई के चैथला गाँव में होने की जानकारी मिली , जहाँ इस मामले में स्थानीय निवासी सुमित सूद को हिरासत में लिया गया। पुलिस टीमों ने एक संदिग्ध वाहन के बारे में मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए गहन तलाशी शुरू की जिसके कारण छात्रों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवदीप सिंह के नेतृत्व में चलाया गया यह अभियान केवल छह घंटे में पूरा हुआ।

न्यू शिमला पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(बी) के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल फोन रिकॉर्ड और कैलिफ़ोर्निया से आए एक वर्चुअल नंबर पर संदिग्ध कॉल्स के आधार पर जाँच चल रही है।

शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने विशेष जाँच दल की कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि ”यह नाबालिगों से जुड़ा एक संवेदनशील मामला था और हमारी टीमों की व्यावसायिकता, गति और समन्वय ने बच्चों की सुरक्षित और समय पर बरामदगी सुनिश्चित की।”

 

Next Post

राशिफल-पंचांग : 11 अगस्त 2025

Mon Aug 11 , 2025
पंचांग 11 अगस्त 2025:- रा.मि. 20 संवत् 2082 भाद्रपद कृष्ण द्वितीया चन्द्रवासरे दिन 11/26, शतभिषा नक्षत्रे दिन 2/53, अतिगण्ड योगे रात 12/20, गर करणे सू.उ. 5/30 सू.अ. 6/30, चन्द्रचार कुम्भ, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0. ————————————————— आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष: सोमवार 11 अगस्त 2025 वर्ष […]

You May Like