डॉक्टर के मकान का ताला तोड़कर चोरी, नगदी–जेवर और इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब

इंदौर:अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है, जहां भोपाल निवासी डॉक्टर पंकज त्रिवेदी के विनयनगर स्थित घर का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति कीमती सामान लेकर फरार हो गया.

थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार किसी ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और भीतर घुसकर सैमसंग कंपनी का 21 इंच का टीवी, 20 चांदी के सिक्के, दो जोड़ी चांदी की पायल, चार घड़ियाँ (टाइटन व अन्य ब्रांड), महत्वपूर्ण दस्तावेज, कपड़े, 500 रुपए की चिल्लर और 8,000 रुपए नकद चोरी कर लिए. अन्नपूर्णा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

दुबई एयर शो में तेजस क्रैश, नमन स्याल शहीद, पिता को यूट्यूब पर मिली शहादत की खबर; 'बड़े सपने देखने वाला बच्चा था'

Sat Nov 22 , 2025
नई दिल्ली, 22 नवंबर, 2025: दुबई एयर शो के दौरान शुक्रवार को हुए तेजस फाइटर जेट हादसे में भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर नमन स्याल शहीद हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश के वीर सपूत नमन की शहादत से पूरा देश शोक में है। नमन के पिता, जगन नाथ स्याल (रिटायर्ड […]

You May Like