यूपी के उप मुख्यमंत्री मौर्य, अयोध्या के गोविंद देव गिरि ने किए दर्शन

उज्जैन। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को उज्जैन आए। वे तडक़े 4 बजे महाकाल की भस्मारती में भी शामिल हुए। भस्मारती के बाद मौर्य ने परिवार के साथ गर्भगृह के बाहर से दर्शन किए। महेश पुजारी ने फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के कोषाध्यक्ष एवं मथुरा जन्मभूमि न्यास के उपाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज ने संत मौनी बाबा आश्रम उज्जैन के महामंडलेश्वर सुमनानंद महाराज के साथ महाकाल दर्शन किए। पूजन संजय पुजारी ने संपन्न कराया। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी भी मंगलवार को उज्जैन प्रवास के दौरान महाकाल दर्शन करने पहुंचे।

Next Post

क्रेन का टायर फटने से 2 मजदूरों की मौत

Tue Mar 11 , 2025
बुरहानपुर में हाईवे निर्माण के दौरान हुआ हादसा, 1 के सिर के चीथड़े उड़े   नवभारत न्यूज, बुरहानपुर। बुरहानपुर के उमरदा में मंगलवार दोपहर नेशनल हाईवे निर्माण के दौरान क्रेन के टायर में हवा भरते समय टायर फट गया। इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो […]

You May Like