सीजन की सबसे ठंडी रही रात, न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री हुआ दर्ज

रीवा: गुरूवार-शुक्रवार की रात इस ठंड के मौसम की सबसे ठंड रात रही. न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री पहुंच गया. अभी तक इतना नीचे पारा नही आया था, तो वही दिन का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री रहा और उत्तरी हवाएं 6 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली. लिहाजा दिन भर कड़ाके की ठंड रही, जबकि अच्छी खासी धूप खिली थी. पिछले दो दिन में तापमान में तेजी से गिरावट आई है.

एक दिन पूर्व 9 डिग्री न्यूनतम तापमान था और सीधे ढ़ाई डिग्री पारा लुढक़ गया. गुरूवार को सुबह से आसमान में हल्के बादल थे और दिन भर बादलो की आवाजाही होती रही, साथ में हवा भी चली. लेकिन 24 घंटे के अंदर मौसम बदल गया. कड़ाके की ठंड के बीच तापमान सीधे लुढक़ कर 6.8 पहुंच गया. इस ठंड के सीजन में पहली बार है जब इतना नीचे तापमान गया है. इसके पहले 7.5 डिग्री तक तापमान गया था. लगातार ठंड बढ़ती जा रही है मौसम विभाग की माने तो चार दिन के अंदर तापमान और नीचे आएगा. साथ ही दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है.

शाम से ही ठंड का असर तेज हो जाता है और धुंध छाने लगती है. सुबह हल्का कोहरा रहता है अभी उस तरह का कोहरा नही है जिससे सामने कुछ दिखाई न दे. ठंड का असर तेज होने के कारण सडक़ो में रात 8 बजे के बाद भीड़ कम हो जाती है. नवम्बर के महीने में ही इस बार हाड़ कपाने वाली ठंड ने अपना असर दिखाया है. उत्तर भारत में बर्फबारी के बाद जैसे ही शीत लहर शुरू होगी तो गलन भरी ठंड बढ़ जाएगी. विंध्य में दिसम्बर और जनवरी के महीने में हमेशा कड़ाके की ठंड पड़ती है और तापमान 2 डिग्री तक पहुंच जाता है. जिस तरह से तापमान 6.8 डिग्री पहुंचा है उससे उम्मीद है कि अगले माह के प्रथम सप्ताह में ही पारा 4 डिग्री तक पहुंच सकता है.
शाम को धुंध और सुबह रहता है कोहरा
कड़ाके की ठंड के बीच सुबह जहा घना कोहरा छाया रहता है वही शाम ढ़लते ही धुंध छा जाता है और ठंड का असर तेज हो जाता है. हालत यह रहती है कि रात 8 बजे के बाद सडक़ो में आवाजाही कम हो जाती है और रात 9 बजे के बाद बाजार भी बंद हो जाता है. आने वाले सप्ताह में कड़ाके की ठंड और बढ़ेगी. सुबह 6 बजे तक कोहरा रहता है उसके बाद धूप खिलते ही कोहरा गायब हो जाता है. हालाकि अभी घना कोहरा नही हो रहा है. ठंड को लेकर नगर निगम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है. जहा रात में लोग ठंड से बचने के लिये अलाव का सहारा लेते है. अभी दर्जन भर स्थानो पर अलाव जलाया जा रहा है.

Next Post

साधुओं की बाइक को कार ने मारी, तीनों गंभीर रूप से घायल

Sat Nov 29 , 2025
शिवपुरी: जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र में एक अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन साधु गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद कार चालक मौके से भाग गया। घायल साधु मुरैना जिले के जौरा स्थित हनुमान मंदिर में रहते […]

You May Like