
ग्रामीणों ने कोल वाहनों को रोका, टीआई ने मामले को कराया शांत
नवभारत न्यूज
सिंगरौली 17 फरवरी। अमिलिया घाटी में पिछले दिनों शुक्रवार को कोल वाहनों के चपेेट में आने से दो युवको दर्दनांक मौत के बाद कोल वाहनों के पहिये दो दिनों तक थमे थे। आज दिन सोमवार की सुबह कोल वाहनों के सरपट चलते ही विरोध शुरू हो गया। जहां मौके पर सरई टीआई जितेन्द्र सिंह भदौरिया ने किसी तरह मामले को सुलझाया।
दरअसल हुआ यू था कि आज घटना के तीसरे दिन गजराबहरा के कोलयार्ड से अदाणी पावर कम्पनी बधौरा में कोयले का परिवहन शुरू कर दिया गया है। आज दिन सोमवार की सुबह कोलयार्ड गजराबहरा से कोयला लेकर बधौरा की तरफ जा रहा था कि एक स्कूली छात्र विद्यालय से लौटते वक्त चपेट में आने से बाल-बाल बच गया और इसी दौरान गुस्साये ग्रामीणों ने कोल वाहन पर रोक लगाने सड़क पर उतर नारेबाजी करने लगे। करीब 3 घण्टे तक कोल परिवहन पूरी तरह से ठप रहा। सरई टीआई मौके से पहुंच ग्रामीणों को समझा बुझा कर मामले को शांत किया। साथ ही कोल वाहनों के चालको को भी सक्त हिदायत दिया। तब कही मामला सुुलझा।
