खाखन नदी पर निर्माणाधीन पुल का सांसद ने किया निरीक्षण

सिंगरौली । देवसर के खाखन नदी पर निर्माणाधीन पुल का सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने आज दिन रविवार को निरीक्षण किया। उन्होंने पुल के निर्माण से जुड़े कार्यों की स्थिति देखी और जल्द निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई।

बरसात के मौसम में खाखन नदी पर स्थित पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उस समय सांसद ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था। क्षतिग्रस्त हिस्से को शीघ्र दुरुस्त किए जाने के बाद बड़े पुल के निर्माण को लेकर भी पहल जारी रही। उस दौरान सांसद ने कहा था कि आगामी 3 से 4 महीने के भीतर बड़े पुल का निर्माण पूरा कर उसे आवागमन के लिए शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। इसी सिलसिले में आज उन्होंने पुन: निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। पुल का निर्माण कार्य जल्द पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग-39 के निर्माण कार्य में भी तेजी देखने को मिल रही है। सीधी से सिंगरौली के बीच आवागमन को सुगम बनाने के लिहाज से यह मार्ग महत्वपूर्ण है। पुल और राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य पूरा होने पर क्षेत्रवासियों को यात्रा में होने वाली परेशानियों से राहत मिलने तथा आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है। सांसद द्वारा निर्माण कार्यों की प्रगति का लगातार जायजा लेने का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क एवं पुल जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और आमजन की आवागमन संबंधी समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रयास करना है।

Next Post

दिल्ली में जुटेंगे कांग्रेसी और इंडिया गठबंधन के नेता: कविता

Sun Oct 11 , 2026
सिंगरौली । वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की राजनीति में अपनी लड़ाई तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं जिला सिंगरौली कांग्रेस प्रभारी कविता पांडेय ने निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए मीडिया कर्मियों से चर्चा के दौरान […]

You May Like

Play sound