चेन्नई, 17 मार्च (वार्ता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने कहा है कि सत्तारूढ़ द्रमुक के निरंतर दबाव के कारण महीनों की देरी के बाद केंद्र सरकार ने कीलाडी सहित आठ स्थलों पर पुरातात्विक खुदाई को मंजूरी प्रदान की है।
श्री स्टालिन ने मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि केंद्र द्वारा अंततः मंजूरी देना द्रमुक के निरंतर प्रयासों की जीत को दर्शाता है।
श्री स्टालिन ने कहा कि द्रमुक ने अभी इस मामले को खत्म नहीं किया है क्योंकि केंद्र में भाजपा सरकार अभी भी कीलाडी उत्खनन रिपोर्ट को दबाए हुए है और पार्टी तब तक नहीं रुकेगी जब तक कि वह रिपोर्ट भी प्रकाशित नहीं हो जाती।
