नई पीढ़ी को इतिहास और सामाजिक सरोकारों से जोड़ेगी फिल्म शतक: सीएम डॉ यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर स्थित छविगृह में फिल्म शतक: संघ के 100 वर्ष का प्रदर्शन देखा। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष रविंद्र यति और विधायक रामेश्वर शर्मा भी उपस्थित रहे।

फिल्म के प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि यह फिल्म संगठन के 100 वर्षों की विचार यात्रा, सेवा कार्यों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की फिल्में नई पीढ़ी को इतिहास और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का कार्य करती हैं।

मुख्यमंत्री ने फिल्म निर्माण से जुड़े सभी कलाकारों और तकनीकी दल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सकारात्मक कार्यों और प्रेरक प्रसंगों को सामने लाने के लिए ऐसे प्रयास आवश्यक हैं।

Next Post

होली पर पानी की किल्लत नहीं, नगर निगम ने जारी किया जलापूर्ति का विशेष शेड्यूल

Tue Mar 3 , 2026
सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा होली पर्व कल दिन बुधवार 4 मार्च के मध्य नजर शहर में अमृत जल योजना के तहत जलापूर्ति की विशेष समय-सारणी निर्धारित की गई है। नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान के निर्देश पर संबंधित वार्डों में तय समय के अनुसार नल जल योजना के […]

You May Like