लक्ष्मी नारायण मंदिर से 20 लाख की चोरी; भगवान के मुकुट, छत्र और माता सीता का हार गायब

बंडा। नगर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कार्यालय के बाजू में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से बीती रात करीब 20 लाख की चोरी होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मंदिर के पुजारी सुदामा प्रसाद गोस्वामी पिता कामता प्रसाद गोस्वामी निवासी वार्ड क्रमांक 12 ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार की दरमियानी रात करीब 10:30 बजे मंदिर बंद कर घर चला गया था। सुबह 5:45 बजे जब मंदिर खोल तो चांदी के 250-250 के पांच छत्र, 500-500 ग्राम के दो छत्र, पुराने लक्ष्मी नारायण मंदिर के 250-250 ग्राम के दो छत्र, 150-150 ग्राम के 10 मुकुट, चांदी की बांसुरी सहित माता सीता के गले का सवा तोला सोने का हार, 50,000 नगद एवं ₹6,00,000 का अन्य सामान अज्ञात चोर चुरा कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर डॉग स्कार्ट की मदद एवं सीसीटीवी की मदद से खोजबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि तत्काल ही टीम गठित कर खोजबीन शुरू कर तथ्य जुटाए जा रहे हैं। शीघ्र ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

Next Post

सिविल ड्रेस में गांव पहुंचे दो प्रधान आरक्षक बने बंधक, ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Sun Jul 26 , 2026
जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र के सकरी गांव में दो प्रधान आरक्षक बिना थाना प्रभारी को सूचना दिए और सिविल ड्रेस में कार्रवाई के लिए पहुंचे, जिसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर कुछ देर के लिए बंधक बना लिया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण तिलवारा थाने पहुंचे और पुलिस […]

You May Like