इंदौर: राजेन्द्र नगर क्षेत्र में गुरुवार रात प्रेम विवाह में अड़चन बनने पर एक प्रेमी युगल ने जहर खा लिया. युवती की उपचार के दौरान एमवाय अस्पताल में मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर है और वह वेंटिलेटर पर है.
पूरे मामले में शादी के बदले युवती के परिजनों द्वारा तीन लाख रुपए की मांग किए जाने का आरोप सामने आया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.
