सड़क हादसे में एक की मौत, एक गंभीर घायल

दमोह:जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत 17 मील के पास गुरूवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बांदकपुर निवासी गुलाब रजक (45 वर्ष) की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति चेतराम रजक 65 वर्ष, निवासी माला गंभीर रूप से घायल हो गया,मिली जानकारी के अनुसार दीपक रजक ने बताया कि उनके पिता गुलाब रजक और चेतराम रजक बाइक से जा रहे थे, तभी 17 मील क्षेत्र में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

राहगीरों की सूचना पर दोनों घायलों को तत्काल दमोह जिला अस्पताल लाया गया. डॉ. चक्रेश चौधरी और डॉ. चंद्रकुमार द्वारा किए गए परीक्षण में गुलाब रजक को मृत घोषित कर दिया गया.वहीं चेतराम रजक की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

चाकघाट में डॉक्टरों की कमी से परेशान हो रहे हैं रोगी

Fri May 30 , 2025
रीवा: चाकघाट के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भले ही करोड़ों की लागत से भव्य भवन बना दिया गया हो, आईसीयू केंद्र एवं एक्सरे मशीन की व्यवस्था हो गई हो किंतु यहां पदस्थ चिकित्सकों के नियमित रूप से यहां न रहने के कारण अस्पताल की सारी व्यवस्था चरमरा गई है। […]

You May Like