फोरलेन कट पर ट्रक की टक्कर से भूसा व्यापारी की मौत

शिवपुरी: शिवपुरी जिले के देहात थाना सीमा में ककरवाया कट फोरलेन पर एक ट्रक ने देर रात को एक भूसा व्यापारी को रौंद दिया। भूसा व्यापारी फैक्ट्री से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे, अचानक से एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
शिवपुरी शहर के सर्किट हाउस रोड पर निवास करने वाले कैलाश शिवहरे उम्र 60 साल की ककरवाया के पास भूसा फैक्ट्री है, देर रात वे मोटरसाइकिल से घर वापस आ रहे थे, कैलाश फोरलेन पर ककरवाया की कट के पास जैसे ही पहुंचे वैसे ही पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से कैलाश शिवहरे सड़क पर गिर गए। उन्हें सिर के पीछे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर हुकुमचंद अपने चचेरे भाई प्रभांशु शिवहरे के साथ मौके पर पहुंचे और घायल कैलाश को कार से तुरंत शिवपुरी मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।

Next Post

श्री बांकडे मंदिर पर होगा 9 कुंडीय यज्ञ और अष्टोत्तरशत 108 श्रीमद् भागवत कथा

Sun Feb 1 , 2026
शिवपुरी: श्री बांकड़े शिक्षा एवं विकास समिति के तत्वावधान में ‘श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ एवं नव कुण्डीय श्री विष्णु महायज्ञ’ का आयोजन किया जाएगा, जो 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम का श्रीगणेश शनिवार, 7 फरवरी को सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा […]

You May Like