मेट्रो ने शिवाजी मार्केट पार्किंग तोड़ने का किया भुगतान

इंदौर: मध्यप्रदेश मेट्रो रेल एमजी रोड पर स्टेशन निर्माण कर रहा है. मेट्रो स्टेशन में आने जाने में शिवाजी मार्केट का पार्किंग बाधक है. नगर निगम ने उक्त पार्किंग बनाया था. मेट्रो रेल विभाग ने पार्किंग भवन तोड़ने का भुगतान कर दिया है.नगर निगम ने शहर में पार्किंग व्यवस्था के लिए शिवाजी मार्केट में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया था. उक्त बहुमंजिला पार्किंग जेएनयूआरएम योजना में शहरी विकास में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बनाया गया था.

यह बात अलग है कि शिवाजी मार्केट में नगर निगम द्वारा निर्मित पार्किंग उपयोग नहीं हो रहा था. देखरेख और रखरखाव के अभाव में बहुमंजिला पार्किंग धूल खा रहा है. मेट्रो रेल विभाग ने स्टेशन के लिए जगह कम पड़ने को लेकर नगर निगम परिसर की जगह मांगी थी. इसको लेकर नगर निगम आयुक्त, महापौर के साथ बैठक में तय हुआ कि निगम परिसर की जगह नहीं दे सकते है, इसलिए मेट्रो को शिवाजी मार्केट स्थित बहुमंजिला पार्किंग हटाकर स्टेशन विस्तार की जगह देने पर सहमति दी गई है.

लिखित अनुमति ली
सूत्रों ने बताया कि निगम ने मेट्रो को बहुमंजिला पार्किंग हटाने की अनुमति देने के एवज में 2 करोड़ रुपए का भुगतान किया है. मेट्रो द्वारा उक्त बहुमंजिला पार्किंग तोड़ने की लिखित अनुमति निगम से ली है

Next Post

जल-मल प्राधिकरण बोर्ड का प्रस्ताव भेजेंगे शासन को

Fri Jan 23 , 2026
इंदौर: इंदौर में जल मल प्राधिकरण बोर्ड गठित करने के का प्रस्ताव शासन को भेजेंगे. शहर की पानी और ड्रेनेज समस्याओं के समाधान हेतु विशेषज्ञों की कमेटी बनाई जाएगी.उक्त बात आज इंदौर उत्थान अभियान समिति और महापौर के साथ जल मल समस्या और बोर्ड गठन की चर्चा में तय की […]

You May Like