पति का हालचाल पूछने गई सरपंच से भानेज व उसके पति ने की मारपीट

सोनकच्छ। फरियादिया अयोध्या परिहार ने पुलिस थाने पर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मीचिक रिपोर्ट किया कि वह ग्राम सांवेर में रहती है। वर्तमान में ग्राम पंचायत की सरपंच है। उसके पति रमेश गोस्वामी का स्वास्थ्य खराब होने से भानेज सोनु गोस्वामी जिसे इसने गोद ले रखा है के यहां सांवेर बायपास ढाबे पर आराम कर रहे थे 17 अगस्त की रात करीब 12.30 बजे में हालचाल लेने गयी तो सोनु ने उसे गाली गलोच की। जिसके कारण उसके सिर पर ईंट दे मारी खुन निकलने लगा। फरियादी चिल्लाई तो

उसके पति रमेश गोस्वामी भी आ गये उन्होंने ने भी भानेज सोनु का पक्ष लेते हुए उसे गालिया दी व मारपीट करते हुए उसकी कार पर ईंट फेंक दी। जिसके कारण कांच टूटकर नुकसान हुआ है। उसके बाद फरियादी का लडका अज्जु व नाती दीपक वहां आ गये थे जिन्होने बीचबचाव किया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Next Post

कमल यादव को राजधानी दिल्ली में मिला सामाजिक सेवा रत्न पुरस्कार

Tue Aug 19 , 2025
बागली। नगर पालिका महासंघ परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं बागली नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल यादव को दिल्ली के मीडिया मंच पर सामाजिक सेवा रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया इस अवसर पर मध्य प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे फिल्म अभिनेता […]

You May Like