कमल यादव को राजधानी दिल्ली में मिला सामाजिक सेवा रत्न पुरस्कार

बागली। नगर पालिका महासंघ परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं बागली नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल यादव को दिल्ली के मीडिया मंच पर सामाजिक सेवा रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया इस अवसर पर मध्य प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला बाजीराव पेशवा के वंशज प्रमोद पेशवा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तपन भोमीक भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल देवास विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव सहित कई प्रबुद्ध हस्तियां उपस्थिति रही सामाजिक सेवा रत्न पुरस्कार से सम्मानित कमल यादव ने बताया कि भारत की राजधानी दिल्ली में सम्मानजनक मंच पर उनका सम्मान होना बागली का सम्मान है। इसी प्रवास के दौरान उन्होंने खंडवा संसदीय क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। मंच पर उपस्थित दीपक जोशी तपन भौमिक एवं राजेश व्यास ने यादव को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बागली नगर परिषद मे करोड़ों रुपए के विकास कार्य होकर पूरा बागली नगर लगातार विकास कर रहा है।

Next Post

कलयुगी बेटे द्वारा पत्नी के साथ मिलकर मां की गला घोंटकर हत्या

Tue Aug 19 , 2025
रायसेन।जिले के थाना बम्होरी के दिल्हारी गांव में कलयुगी बेटे और उसकी पत्नी के साथ मिलकर अपनी मां की गला घोंटकर हत्या का मामला सामने आया है।एसडीओपी सिलवानी अनिल सिंह मौर्य द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इस हत्या के मामले का किया खुलासा। उन्होंने बताया कि ग्राम दिल्हारी निवासी संदीप […]

You May Like