
रायसेन।जिले के थाना बम्होरी के दिल्हारी गांव में कलयुगी बेटे और उसकी पत्नी के साथ मिलकर अपनी मां की गला घोंटकर हत्या का मामला सामने आया है।एसडीओपी सिलवानी अनिल सिंह मौर्य द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इस हत्या के मामले का किया खुलासा।
उन्होंने बताया कि ग्राम दिल्हारी निवासी संदीप रैकवार द्वारा अपनी सौतेली बेटी के साथ बलात्कार किया गया था। जिसके विरुद्ध पुलिस द्वारा बलात्कार का प्रकरण पंजीकृत किया गया था। घटना के पूर्व आरोपी संदीप रैकवार ने अपनी कथाकथित पत्नी के साथ मिलकर बच्ची का गर्भपात करने का प्रयास किया था। उसके लिए उसे एक प्राइवेट अस्पताल में पैसों की जरूरत पड़ी। जो 10 अगस्त की रात्रि में संदीप रैकवार अपनी तथा कथित पत्नी सीमा रजक के साथ अपनी मां मुन्नी बाई के पास गया था ।रुपयों की मांग की थी ।मुन्नीबाई जो अपने छोटे लड़के विकास रैकवार के साथ गांव में ही रहती थी। उसके द्वारा संदीप रैकवार जब रुपये नहीं दिए। क्योंकि वह स्वयं घरों में बर्तन मांजकर गुजरा करती थी और गरीब महिला थी। गुस्से में आकर कलयुगी बेटे संदीप रैकवार और पत्नी सीमा रजक ने पहले तो विकास के सामने मां मुन्नी बाई के साथ झूमाझटकी कर लड़ाई झगड़ा किया ।बाद में विकास रैकवार इनको घर छोड़कर चला गया था। जब देर रात विकास रैकवार घर पर वापस आया तो उसे अपनी मां नहीं मिली थी रात में और दिन भर ढूंढने के बाद विकास रैकवार ने अपनी मां के गुम होने की रिपोर्ट थाना बम्होरी में 11 अगस्त को दर्ज कराई थी ।बाद में 15 अगस्त को मुन्नीबाई की लाश संदीप रैकवार के घर के पीछे बाड़े में सडीगली अवस्था में मिली थी। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कराई। मेडिको लीगल संस्थान भोपाल में मृतिका मुन्नी बाई के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुन्नी बाई का गला घोंटकर हत्या करने की बात स्पष्ट हुई ।जिसमें सीमा रजक द्वारा अपने पति संदीप रैकवार के साथ मिलकर पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया है ।संदीप रैकवार पूर्व से ही बलात्कार के प्रकरण में जेल में है ।बम्होरी पुलिस द्वारा संदीप रैकवार और सीमा रजक के विरुद्ध हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।
