
दमोह। हटा में संचालित सेंट्रल बैंक में सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात अज्ञात चोर द्वारा बैंक में चोरी का प्रयास किया गया.जैसे ही बैंक के कर्मचारियों को जानकारी लगी उन्होंने पुलिस को सूचित किया. पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची जिससे एक बड़ी घटना होने से बच गई. मंगलवार सुबह दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी भी हटा पहुंचे. उन्होंने बैंक का निरीक्षण किया बैंक के अधिकारियों से बात की. उन्होंने कहा की डॉग्स स्क्वाड और फिंगरप्रिंट की टीम जांच कर रही है.जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि सोमवार की देर रात सेंट्रल बैंक में अज्ञात व्यक्ति द्वारा लूट की घटना का प्रयास किया गया. जैसे ही दिल्ली बैंक से सूचना मिली, थाना प्रभारी हटा सुधीर बेगी द्वारा कंट्रोल रूम को सूचना दी गई.साथ ही बैंक के कर्मचारियों को दिल्ली से एक्सेस मिला और उन्होंने भी घटना की जानकारी पुलिस को दी.
तत्काल हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी मौके पर पहुंचे, जिससे बैंक का अलार्म बजने के चलते आरोपी वहां से भाग गया. सुबह डॉग्स स्क्वाड और फिंगरप्रिंट की टीम के द्वारा पूरे बैंक का निरीक्षण किया गया.जिसमें किसी प्रकार की कोई घटना घटित नहीं हो पाई.लाकर पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन अज्ञात व्यक्ति द्वारा जो प्रयास किया गया है यह काफी बड़ी घटना हो सकती थी. बैंक के पीछे का जो एरिया है वहां सुरक्षा कमजोर है.इसलिए सुरक्षा के इंतजाम करने बैंक प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं.कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, लेकिन वह साफ नहीं है.पुलिस की टीम पूरे हटा क्षेत्र में घूम रही है. जैसे ही आरोपी का सुराग मिलेगा तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बैंक के पीछे एक खिड़की है जहां से अज्ञात चोर बैंक के अंदर पहुंचा था. जिस प्रकार से आरोपी ने बैंक में चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया है यदि समय पर पुलिस नहीं पहुंचती अलार्म नहीं बजता तो एक बड़ी घटना भी हो सकती थी. सेंट्रल बैंक मैनेजर अखिलेश कुमार ने बताया कि दिल्ली से हमें सूचना मिली थी कि बैंक में कोई घटना का प्रयास हो रहा है. उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया. पुलिस मौके पर पहुंची जिससे एक बड़ी घटना होने से बच गई. बैंक में ज्यादा कैश नहीं था करीब साढ़े चार लाख रुपए के आसपास नगद था.करीब 25 लाकर है,लेकिन पुलिस की सजकता से और हमारे नेट कनेक्टिविटी की वजह से एक बड़ी घटना होने से बच गई.आपको बता दे हटा क्षेत्र में लगातार चोरों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है.बीती दिनों डेढ़ दर्जन से अधिक चोरी की वारदाते शहर में हो चुकी हैं जिनका अब तक पुलिस खुलासा नही कर सकी वही पुलिस को चुनोती देने का काम चोर लगातार कर रहे हैं. अब देखना होगा बैंक में चोरी करने बाले चोर का पता पुलिस कब तक लगा पाती है.
