जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत गुलौआ चौक में सरेराह पति ने पत्नी के बाल पकडक़र घसीटा और इसके बाद उसे धमकाते हुए चाकू मार दिया।पुलिस के मुताबिक श्रुति ठाकुर निवासी गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे किराये के मकान मेें माता-पिता के साथ रहती है । उसका प्रेमविवाह माह मई 2023 में धीरेन्द्र उर्फ रवि सोंधिया निवासी रेलवे क्रांसिंग के बाजू से शिव नगर भवानी फ्लावर्स मदन महल से हुआ था।
शादी के 15 से 20 दिन बाद ही पति रवि शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा था जिसके चलते वे मायके में रह रही है। पति ने फोन करके उसे बात करने के लिए गुलौआ चौक बुलाया जहां वे अपनी सहेली आरती ठाकुर के साथ गई तो पति ने शादी में दिये गये जेवर मांगने लगा तो उसने कहां लिखा पढी में दूंगी इसी बात से वाद विवाद बढऩे पर पति ने उसके बाल पकडक़र घसीटने लगा और चाकू से माथे में मार दिया। जिससे उसे चोट आ गई इसके बाद बोला कि थाना में रिपोर्ट करेगी तो जान से खत्म कर दूंगा।
