टॉसन को हराकर सबालेंका ऑस्ट्रेलियन ओपन चौथे दौर में पहुंची

मेलबर्न, 17 जनवरी (वार्ता) दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने शुकव्रार को ऑस्ट्रेलियन ओपन में डेनमार्क की क्लारा टॉसन को हराकर टूर्नामेंट के अंतिम 16 में जगह बना ली है।

रॉड लेवर एरिना में दो घंटे और छह मिनट तक चले मुकाबले में बेलारूस की सबालेंका ने क्लारा टॉसन पर 7-6 (5), 6-4 से जीत दर्ज की। सबालेंका की यह ऑस्ट्रेलियन ओपन में लगातार 17वीं जीत हैं। टॉसन ने पहले सेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-3 की बढ़त बना ली थी लेकिन सबालेंका ने वापसी कर यह सेट जीत लिया।

अगले दौर में सेबालेंका का सामना 14वीं वरीयता प्राप्त मीरा एंड्रीवा या 23वीं वरीयता प्राप्त मैग्डेलेना फ्रेच की मैच विजेता से होगा।

मैच के बाद सबालेंका ने विपक्षी खिलाड़ी की सराहना करते हुए कहा, “यह एक शानदार मुकाबला था। उसने अविश्वसनीय टेनिस खेला और मैं खेल में बने रहने के लिए बेहद खुश हूं।”

Next Post

ग्वालियर के सभी कोचिंग संस्थानों में अनिवार्यत: लगवाए जायेंगे सीसीटीव्ही कैमरे

Fri Jan 17 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर शहर की सीमा में संचालित कोचिंग एवं अन्य प्रशिक्षण संस्थानों में सुरक्षा को ध्यान में रखकर अनिवार्यत: सीसीटीव्ही कैमरे लगवाए जायेंगे। साथ ही कैमरों का एक्सेज संबंधित पुलिस थानों को उपलब्ध कराया जायेगा, जिससे कोचिंग संस्थानों की सतत निगरानी हो सके। यह काम कराने के लिये कलेक्टर श्रीमती […]

You May Like