21.06 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 20 हजार ट्रांजेक्शन से रकम खपाई; देशभर में फैले हजारों बैंक खाते जांच के दायरे में

भोपाल मध्य प्रदेश साइबर पुलिस ने 21.06 करोड़ रुपये की बड़ी साइबर ठगी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि साइबर अपराधियों ने करीब 20 हजार बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर खपा दिया। यह नेटवर्क कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक फैले हजारों बैंक खातों के माध्यम से संचालित किया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, इस मामले की शुरुआत भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के चीफ इलेक्शन ऑफिसर से हुई साइबर ठगी की शिकायत के बाद हुई थी। जांच के दौरान बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, यूपीआई आईडी और डिजिटल लेनदेन का विश्लेषण किया गया, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।

साइबर पुलिस अब विभिन्न राज्यों की एजेंसियों और बैंकों के साथ समन्वय कर संदिग्ध खातों को फ्रीज कराने और आरोपियों की पहचान में जुटी है। अधिकारियों ने लोगों से अनजान लिंक, फर्जी कॉल और संदिग्ध निवेश योजनाओं से सतर्क रहने की अपील की है।

.....

Next Post

हरदा में दर्दनाक सड़क हादसा, कार की टक्कर से तीन दोस्तों की मौत; एसी रिपेयरिंग का काम करते थे

Tue Jul 14 , 2026
हरदा जिले में फोरलेन हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों दोस्त एसी रिपेयरिंग का काम करते थे और काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण […]

You May Like