
कुक्षी। शव घर ले जाने के लिए अब परिजनों को किसी आश्रय का मोहताज नही होना पड़ेगा.क्षेत्र के विधायक हनी बघेल ने हिन्दू नववर्ष के पावन दिवस पर कुक्षी के सिविल हॉस्पिटल को 15 लाख की लागत के शव वाहन की चाबी सौपकर सौगात दी ।विधायक ने कहा की विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करना मेरी प्राथमिकता है.अस्पताल में शव वाहन एक गम्भीर समस्या बनी हुई थी जो निर्धन, असहाय जिन्हे शव बैलगाड़ी,हाथठेले से ले जाने को मजबूर होना पड़ता था ऐसे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था.सिविल हॉस्पिटल में विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल ने माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर शव वाहन की चाबी बीएमओ अभिषेक रावत को सुपुर्द. इस मौके पर उपस्थिति नागरिकों ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक हनी बघेल को धन्यवाद दिया । जैसे ही शोसियल मीडिया पर शव वाहन लोकार्पण की तस्वीरें प्रसारित हुई ओर विधानसभा की जनता को इस बात का पता चला कि विधायक हनी बघेल ने हिन्दू नववर्ष पर एक बड़ी सौगात दी तो अनेक सामाजिक , धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों, रोगी कल्याण समिति के सदस्य सहदेव पाटीदार ओर संजू पांडे सहित क्षेत्र की जनता ने विधायक हनी बघेल का आभार माना.
