
पानसेमल। क्षेत्र की संस्था द्वारा किसान को ट्रैक्टर खरीदी करने पर आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की गई।संस्था पदाधिकारी दिनेश चौहान ने बताया कि जयसिंह महाराज जन सेवा समिती एवं ख्वाजा नायक ग्रामीण किसान समर्थन कार्यक्रम के अन्तर्गत खेतिया मे किसान प्रशांत गोले को संस्था अध्यक्ष श्रीमती निशा दिनेश चौहान,सचिव दिनेश जयसिंह चौहान द्वारा ख्वाजा नाइक योजना के तहत ट्रेक्टर खरीदी पर ₹3,25,000 आर्थिक सहायता CSR फंड के अंतर्गत प्रदान की।
संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था द्वारा मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों मे किसान एवम महिलाओ के रोजगार से जुड़े कार्य किए जा रहे है।
