कार ने कुचला, तीन घायल

जबलपुर। बेलखेड़ा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बस का इंतजार कर रहे तीन लोगों को टक्कर मार घायल कर दिया‌‌।

पुलिस ने बताया कि सतीश पटेल 26 वर्ष निवासी बम्बादेवी मंदिर के पास घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एवं उसके पिता गोविन्द पटेल व साथ में काम करने वाले रज्जू यादव, सत्यनारायण यादव, राहुल नामदेव के साथ मक्का कटाई के काम से ग्राम करहैया गये थे, मक्का कटाई के बाद करहैया के पास राजाराम वेयरहाउस के पास बस का इंतजार कर रहे थे तभी बेलखेड़ा तरफ से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 सीएल 4841 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये पीछे से उसके पिता गोविन्द पटेल, रज्जू यादव, सत्यनारायण यादव केा टक्कर मार दिया जिससे तीनों को हाथ पैर एवं शरीर में चोट आई।

Next Post

सरकारी लापरवाही से ध्वस्त हुआ केरवा पुल: बरोलिया

Wed Nov 12 , 2025
भोपाल: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने बुधवार को ध्वस्त हुए केरवा पुल का दौरा किया और राज्य सरकार की लापरवाही को लेकर आलोचना की। बरोलिया ने कहा कि पुल का गिरना सरकार की समय पर मरम्मत और निरीक्षण कराने में असफलता का परिणाम है। उन्होंने इस लापरवाही के लिए […]

You May Like