शातिर बदमाश पर कानूनी बंदिशें, पुलिस ने थाने बुलाकर दी सख्त हिदायत

इंदौर.एमजी रोड थाना क्षेत्र में रहने वाले शातिर बदमाश पर पुलिस ने कानूनी बंदिशें लगाने के लिए सख्त आदेश पारित किया है. आपराधिक गतिविधियों में लिप्त शातिर बदमाश आमिर गौरी पर पुलिस कमिश्नर ने शिकंजा कस दिया है. एमजी रोड थाना क्षेत्र के रहने वाले 24 वर्षीय आमिर पिता आसिफ गौरी के खिलाफ 6 माह के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर उसे थाने पर बुला कर पुलिस ने अब अपराध न करने के लिए सख्त हिदायत दी है. पुलिस ने आरोपी को थाने बुलाकर आदेश की सभी शर्तों का हवाला देते हुए उसे सख्त हिदायत दी कि यदि उसने आदेश का जरा भी उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

मुरैना में कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, गंभीर घायल

Mon May 26 , 2025
*परिजनों ने सिविल सर्जन पर लगाया हमला कराने का आरोप* मुरैना। मुरैना में पार्क में वॉक के लिए गए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री पर ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने हमला बोल दिया. हमले के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. इसके बाद मौके पर […]

You May Like