
जबलपुर। गुरुवार को झमाझम बारिश हुई। झमाझम बारिश से शहर की सड़के तरबतर हो गई। कॉलोनियां जलमग्न हो गई। घरों व दुकानों में पानी भर गया राहगीरों से लेकर रहवासियों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। सुबह से 31.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई जबकि सीजन में कुल वर्षा 132.1 मिली बारिश हो चुकी है।
यहां भी जल भराव
मौसम कार्यालय जबलपुर के सामने जल भराव की स्थिति बनी। पूर्व विधानसभा क्षेत्र स्थित राधा कृष्ण वार्ड एवं ठक्करग्राम वार्ड के बीचों बीच स्थित सिंधी कैंप सिद्ध बाबा मुख्य मार्ग में मुख्य रोड का निर्माण किया गया है जो कि जरूरत से ज्यादा बहुत ऊंचा बना दिया गया और नालो व नालियों की सफाई न होने से यहां घरों , दुकानों में पानी घुस गया।
