शिवपुरी में बारिश से ढाई मीटर बढ गया मडीखेडा डेम का जलस्तर,221 मिमी बारिश दर्ज

शिवपुरी। शहर सहित अंचल भर में पिछले तीन दिन से हो रही बारिश का दौर हालांकि थम गया है लेकिन दो दिन में हुई तेज बारिश से मड़ीखेड़ा डैम का जलस्तर ढाई मीटर बढ़ गया है जबकि जिले में कुल 221 मिमी बारिश दर्ज की गई।

तेज बारिश ने कोलारस, बदरवास व लुकवासा सहित शिवपुरी शहर में कहर बरपा दिया था। कई गांव जलमग्न होने के साथ सिंध नदी पर बना पचावली का पुराना पुल डूब गया था तो शहर के भदैया कुंड, पवा से लेकर अन्य कई झरने तेज बहाव से चल पड़े थे। कोलारस क्षेत्र में तो कई लोगों के घर व दुकानों में पानी भरने से काफी नुकसान हुआ था।

इस बार अच्छी बारिश के आसार है और इसका उदाहरण इन दो दिनो में देखने को मिल गया है। लुकवासा में बीते रोज एक निजी स्कूल में जलभराव हो गया था। इसका कारण हाईवे पर बनी पुलिया था जिसको आज कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी के निर्देश पर पोकलेन मशीन से तोड़ा गया। अब आगे जलभराव की स्थिति नहीं बनेगी।

*कहां कितनी बारिश:* जिले में एक जून से अभी तक औसत बारिश 221.21 मिमी दर्ज की गई। इसमें शिवपुरी में 108.60 मिमी, बैराड़ में 68 मिमी, पोहरी में 177 मिमी, नरवर में 309 मिमी, करेरा में 244.20 मिमी, पिछोर में 129 मिमी, कोलारस में 160 मिमी, बदरवास में 312 मिमी तथा खनियाधाना में 130 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। सबसे अधिक नरवर में 309 मिमी तो सबसे कम बारिश बैराड़ में 38 मिमी हुई है।

Next Post

साले पर जीजा ने हंसिया से किया जानलेवा हमला

Thu Jun 26 , 2025
जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र में साले पर जीजा ने हसिया से जानलेवा हमला कर दिया।‌ पुलिस ने बताया कि नितेश पिता स्व. मुन्नालाल कोल 20 वर्ष निवासी ग्राम निपनिया स्कूल के पास पनागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात्रि करीब 11.15 बजे जीजा अजय कोल उसकी बहन धन्नो बाई […]

You May Like

मनोरंजन