साले पर जीजा ने हंसिया से किया जानलेवा हमला

जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र में साले पर जीजा ने हसिया से जानलेवा हमला कर दिया।‌

पुलिस ने बताया कि नितेश पिता स्व. मुन्नालाल कोल 20 वर्ष निवासी ग्राम निपनिया स्कूल के पास पनागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात्रि करीब 11.15 बजे जीजा अजय कोल उसकी बहन धन्नो बाई कोल के साथ मारपीट कर रहा था, वह बहन धन्नो को बचाने लगा तो जीजा अजय कोल ने वहीं पास में रखा लोहे का धारदार हँसिया जान से मारने की नियत से उसके सिर में मार दिया जिससे कटकर खून निकलने लगा, उसकी पत्नी मनीषा बाई कोल व बहन धन्नो ने बीच बचाव किया है। थाना प्रभारी पनागर विपिन ताम्रकार ने बताया कि आरोपी जीजा अजय कोल 29 वर्ष निवासी ग्राम निपानिया को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हसिया जप्त कर लिया गया हैं।

Next Post

नशा: एक घातक दुर्व्यसन, इसे ना करने की दिलाई गई शपथ 

Thu Jun 26 , 2025
टीकमगढ़ । आज अन्तर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर प्रकृति सेवा संस्थान समिति के तत्वाधान में जिला न्यायालय परिसर के सभाकक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सहायता अधिकारी अनुज चंसोरिया रहे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष […]

You May Like