राजेंद्र नगर में रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस को आशंका है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है. वहीं शहर में दो अन्य स्थानों पर लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस तीनों मामलों में जांच कर रही है.

थाना क्षेत्र के भीमनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव मिला. सूचना मिलने के बाद जीआरपी और पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू किए. थाना प्रभारी यशवंत बडोले ने बताया कि ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रैक किनारे शव पड़ा देखकर रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी थी.

मौके पर पहुंची टीम ने आसपास जांच की, लेकिन मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले. मृतक की उम्र करीब 25 से 26 साल के बीच हो सकती है. प्राथमिक अनुमान है कि युवक चलती ट्रेन से गिर गया या ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हुई, शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा है. साथ ही आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाई जा रही है.

Next Post

छात्र का रास्ता रोककर सोने की चेन लूटी

Sun Jul 26 , 2026
जबलपुर: कैंट थाना अंतर्गत सीईओ बंगले के पास बाइक सवार दो शातिर बदमाशों ने एक बीटेक छात्र को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने छात्र के गले से करीब 6-7 ग्राम वजनी सोने की चेन झपट ली और विरोध करने पर गाड़ी की चाबी दूर फेंककर भाग निकले।पुलिस के मुताबिक कंचनार […]

You May Like