अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों पर लगी पाबंदी को हटाने के लिए संयुक्त राष्ट्र है प्रयासरत

दोहा, 06 नवंबर (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र संघ अफगानिस्तान में महिलाओं की शिक्षा और रोजगार पर लगे प्रतिबंधों को हटाने के लिए वहां के अधिकारियों के साथ लगातार बातचीत कर रहा है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उप-विशेष प्रतिनिधि एवं अफगानिस्तान के लिए समन्वयक इंद्रिक रत्वाटे ने यह जानकारी दी ।
उन्होंने कतर में सामाजिक विकास पर विश्व शिखर सम्मेलन में कहा, “सबसे बड़ी चुनौती महिलाओं और बालिकाओं के संबंध में अधिकारियों की नीतियों से संबंधित है। आप जानते हैं कि 2022 और 2023 में जारी किए गये आदेश के तहत गैर-सरकारी संगठनों और संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों में काम करने वाली महिलाओं की भागीदारी को प्रतिबंधित कर दिया गया है और बालिकाओं की माध्यमिक शिक्षा पर भी रोक लगा दी गयी हैं। मैंने लगातार संबंधित अधिकारियों के समक्ष यह मुद्दा उठाया है और उनसे इन प्रतिबंधों को हटाने का आग्रह किया है।”
उन्होंने कहा कि फिलहाल यह छूट केवल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं के लिए है।
इससे पहले श्री रत्वाटे ने संरा महासभा ने कहा था कि अफगानिस्तान में मानवाधिकारों की स्थिति निरंतर बिगड़ती जा रही है और उम्मीद की किरणें बहुत कम दिखाई दे रही हैं। उन्होंने घोषित क्षमादान के बावजूद लैंगिक उत्पीड़न में वृद्धि, शारीरिक दंड में वृद्धि, जबरन गुमशुदगी और पूर्व अधिकारियों पर हमलों की चेतावनी दी थी और कहा था कि मीडिया की स्वतंत्रता और नागरिक समाज पर भी प्रतिबंध बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि तालिबान ने महिलाओं के अधिकारों को प्रतिबंधित करने वाले किसी भी आदेश को वापस नहीं लिया है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के लिए काम करने वाली अफगान महिलाओं को संयुक्त राष्ट्र परिसरों में प्रवेश करने से रोकने के हालिया कदमों की ओर इशारा करते हुए कहा, “अफगानिस्तान की कई महिलाओं को उनके काम करने के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। यह मौलिक अधिकारों और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के समानता एवं गैर-भेदभाव के सिद्धांतों का गंभीर उल्लंघन है।”
उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए प्राथमिकता नहीं है, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र को इस वर्ष अफगानिस्तान में मानवीय कार्यक्रमों के लिए आवश्यक धनराशि का केवल 37 प्रतिशत ही प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा, “हमें अफ़ग़ानिस्तान को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए पर्याप्त धनराशि नहीं मिलती। मानवीय प्रतिक्रिया योजना हर वर्ष उस साल के अंत में तैयार की जाती है। इससे पता है कि 2025 के लिए मानवीय अपील के तहत अब तक केवल 37 प्रतिशत धनराशि ही उपलब्ध हो पाई है, यानी 60 प्रतिशत का अंतर है। मौजूदा सयम में हम केवल सबसे कमज़ोर लोगों को ही मदद पहुंचा पाते हैं। ”
उन्होंने कहा कि अगले वर्ष और धनराशि में अगले वर्ष और कटौती होने की उम्मीद है, क्योंकि प्रमुख संकटों और संघर्षों के कारण अफगानिस्तान अब प्राथमिकता में नहीं है।

Next Post

मिस्र के पूर्व मंत्री खालिद अल-एनानी यूनेस्को के महानिदेशक नियुक्त

Thu Nov 6 , 2025
ताशकंद, 06 नवंबर (वार्ता) मिस्र के पूर्व पर्यटन मंत्री खालिद अल-एनानी को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित 43वें यूनेस्को महाधिवेशन के दौरान गुरुवार को श्री अल-एनानी की नियुक्ति की घोषणा की गई।गत 30 अक्टूबर से शुरू […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।