बनवासी कल्याण आश्रम का 73वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

श्योपुर। एकलव्य वनवासी छात्रावास श्योपुर में बनवासी कल्याण आश्रम का 73वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बनवासी कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष शीशुपाल मीणा ने की। मुख्य अतिथि जिला जेल अधीक्षक प्रभात कुमार झा तथा विशेष अतिथि मध्य भारत प्रांत के श्रद्धा जागरण प्रमुख मनीराम महाराज रहे। संचालन जिला सचिव प्रकाश सर्राफ ने किया।

इस अवसर पर छात्रावास के विद्यार्थियों ने लोकगीत व लोकनृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा। अध्यक्ष शीशुपाल मीणा ने आश्रम की स्थापना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए जनजातीय समाज की संस्कृति और अस्मिता संरक्षण की आवश्यकता बताई। मुख्य वक्ता प्रभात कुमार झा ने शिक्षा व स्वास्थ्य में सामाजिक जागरूकता पर जोर दिया। अंत में समिति सचिव सत्यनारायण गोयल ने आभार व्यक्त किया। सामूहिक भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Next Post

महाकाल मंदिर में धन के साथ स्वर्ण वर्षा भी

Fri Dec 26 , 2025
उज्जैन । महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था और दान दोनों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। देश-विदेश से आने वाले भक्त अब पहले से कहीं अधिक संख्या में भगवान महाकाल के दर्शन कर रहे हैं और दिल खोलकर दान […]

You May Like