शराबी बेटा निकला मां का कातिल, आरोपी गिरफ्तार 

जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत रोंसरी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई वृद्धा की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।‌ शराबी कलयुगी बेटे रामकुमार चौधरी ने ही मां का कत्ल किया था। मर्ग जांच पर पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।‌

पुलिस ने बताया कि ग्राम रोंसरी में 12 अक्टूबर को कुसुम बाई चौधरी 60 वर्ष की घर में खटिया में पड़ी मिली थी। नाक से खून निकल रहा था जिन्हें उपचार के लिए सिहोरा अस्पताल ले जाया गया था जहां डाक्टर ने चेक कर मृत घोषित कर दिया था। दौरान मर्ग जांच के परिजनों के बयान लिए गए जिन्होंने बताया कि रामकुमार चौधरी शराब पीने का आदि था शराब पीने व छोटी छोटी बात को लेकर आये दिन घर में गाली गलौज कर मारपीट करता था।12 अक्टूबर की रात लगभग 9 बजे रामकुमार चौधरी अपने घर में गाली गलौज कर रहा था, कुसुम बाई ने गालियां देने से मना किया तो रामकुमार ने गुस्से में आकर कुुसुम बाई के बाल पकड़कर मार दिया।

Next Post

खंडेलवाल ने पटवारी के मार्च को बताया राजनीतिक हथकंडा

Wed Oct 15 , 2025
भोपाल। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के 74 बंगले स्थित आवास तक कंधे पर अनाज की बोरी रख पैदल मार्च करने को राजनीतिक मर्यादा का उल्लंघन करार दिया। खंडेलवाल ने कहा कि यह कदम केवल लोकप्रियता हासिल करने का […]

You May Like