​सौसर में केंद्रीय विद्यालय स्थापना की कवायद तेज, भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से की भेंट ​

​सौसर। सौसर क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के प्रयास अब अंतिम चरण में पहुंच गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को जिला कलेक्टर से भेंट कर आगामी शैक्षणिक सत्र से विद्यालय प्रारंभ करने के संबंध में आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने की मांग की।

​केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मिली थी हरी झंडी

​उल्लेखनीय है कि विगत दिनों छिंदवाड़ा–पांढुरना संसदीय क्षेत्र के सांसद विवेक बंटी साहू एवं पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री नानाभाऊ मोहोड़ ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भेंट कर सौसर में केंद्रीय विद्यालय की आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा की थी। इस भेंट के दौरान केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए थे।

​जिला प्रशासन से प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग

​केंद्रीय मंत्री के आश्वासन के बाद अब स्थानीय स्तर पर गतिविधियों में तेजी आई है। भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने जिला प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में आग्रह किया कि भूमि आवंटन और अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं को समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र के बच्चों को नए सत्र से ही केंद्रीय विद्यालय की सुविधा मिल सके।

​प्रतिनिधि मंडल में ये रहे उपस्थित

​कलेक्टर से भेंट करने वाले प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से ​पूर्व जिला महामंत्री राहुल मोहोड़,मंडल अध्यक्ष दर्शन झाड़े, प्रभाकर बोबडे, सदानंद डोंगरे,​नगर पालिका उपाध्यक्ष विनोद जूनघरे,पार्षद भारत तरारे, बापू ठाकरे​भाजपा नेता निलेश जूननकर एवं जगदीश त्रिवेदी

​क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा केंद्रीय विद्यालय –

पार्टी के युवा नेता राहुल मोहोड़ का कहना है कि सौसर में केंद्रीय विद्यालय खुलने से न केवल स्थानीय छात्रों को लाभ होगा, बल्कि क्षेत्र में शिक्षा का स्तर भी ऊंचा उठेगा। यह सौसर के विकास की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

Next Post

हेड कांस्टेबल पर सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर साढ़े सात लाख हड़पने का आरोप

Thu Jan 8 , 2026
जबलपुर। जीआरपी जबलपुर में पदस्थ हेड कान्स्टेबल किरण शर्मा एवं उसके पति राकेश शर्मा द्वारा स्वास्थ्य विभाग विक्टोरिया ने सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 7, 50, 000 रुपये हड़पने का आरोप लगा है‌। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है। किशोर कुमार कुंवर पिता स्व. रामदास कुंवर […]

You May Like