
जबलपुर। जीआरपी जबलपुर में पदस्थ हेड कान्स्टेबल किरण शर्मा एवं उसके पति राकेश शर्मा द्वारा स्वास्थ्य विभाग विक्टोरिया ने सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 7, 50, 000 रुपये हड़पने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है।
किशोर कुमार कुंवर पिता स्व. रामदास कुंवर 42 वर्ष, निवासी मण्डला रोड बिलहरी, ने बताया कि वह जीआरपी पुलिस लाइन कॉलोनी में प्राइवेट साफ-सफाई का काम करता है। जी.आर.पी. पुलिस लाइन कॉलोनी में निवास करने वाली महिला किरण शर्मा जी.आर.पी. जबलपुर में हेड कास्टेबल के पद पर पदस्थ है उनके द्वारा प्रलोभन दिया कि उसकी सरकारी नौकरी विक्टोरिया अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के जरिये लगवा सकती हूँ। किरण शर्मा के पति राकेश शर्मा ने बताया था कि पत्नि ने कईयों की नौकरी लगवाई है, स्वास्थ्य विभाग मे लगभग 150 पद खाली है। स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी के नाम पर 7, 50, 000 रुपए ले लिए लेकिन नौकरी नहीं लगी, पैसे वापस मांगने पर धमकाया जा रहा है।