गर्वित गंगवार होंगे कटनी वन मंडल अधिकारी

कटनी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भारतीय वन सेवा (IFS) के 28 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस तबादला सूची में कटनी वन मंडल भी प्रभावित हुआ है। शासन के आदेश के अनुसार गर्वित गंगवार को कटनी का नया वन मंडल अधिकारी (DFO) नियुक्त किया गया है।

वर्तमान में कटनी के DFO रहे गौरव शर्मा का तबादला नर्मदापुरम किया गया है। उनके स्थान पर गर्वित गंगवार अभी पन्ना में थे, अब कटनी की कमान संभालेंगे। प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत लिया गया निर्णय बताया जा रहा है।

गौरव शर्मा के कार्यकाल में कटनी वन मंडल में संरक्षण कार्यों, अवैध कटाई पर नियंत्रण और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े कई अहम प्रयास किए गए। वहीं, नए DFO गर्वित गंगवार से भी जिले में वन संरक्षण, विकास कार्यों और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की अपेक्षा की जा रही है।

तबादला आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को शीघ्र ही नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Next Post

श्रमसाध्य भत्ते का लोकायुक्त ने रादुविवि कुलसचिव से मांगा ब्यौरा

Thu Jan 8 , 2026
जबलपुर। तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को नियम विरूद्ध बांटे जा रहे श्रमसाध्य भत्ते से संबधित दस्तावेज रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय कुलसचिव से लोकायुक्त ने तलब किए गए हैं। जानकारी अनुसार भ्रष्टाचार से जुड़ी एक शिकायत को लेकर लोकायुक्त ने श्रम साध्य भत्ते किस आदेश के तहत दिये गये, आदेश […]

You May Like