सांसद सिंह बोले सतना मैहर कारीडोर से बीच के गांवों के विकास को गति मिलेगी

सतना:सतना व मैहरवासियों के लिए यह खबर खुशियों का वायस बन सकती है कि यहां के दो तीर्थस्थलों के लिए हाईस्पीड सड़क की सौागत मिलने जा रही है। इसकी घोषणा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश के धार जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में की। उल्लेखनीय है कि चित्रकूट व मैहर की जरूरतों को देखते हुए सांसद गणेश सिंह ने पूर्व में इसकी मांग केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से की थी।

धार में आयोजित कार्यक्रम में सांसद की इस मांग का समर्थन प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की जिसके बाद नितिन गडकरी ने मंच से सतना चित्रकूट फोरलेन मार्ग के लिए 1500 करोड़ की स्वीकृति दे दी। धार जिले से सतना- मैहर कारीडोर व चित्रकूट फोरलेन सड़क की घोषणा पर सांसद गणेश सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद ज्ञापित किया है। सांसद ने कहा कि केंद्रीय मंत्री की इस घोषणा से श्रद्धालुओं को न केवल राहत मिलेगी बल्कि सतना व मैहर के बीच के गांवों के विकास को गति भी मिल सकेगी।

Next Post

रसोई गैस का रेट बढ़ाना दुर्भाग्यपूर्ण, महंगाई से आम जनता कमर चरमराई

Fri Apr 11 , 2025
सतना:ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटर के मंडलम सेक्टर एवं ब्लाक कार्यकारिणी की बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा के मुख्य अतिथि एवं विधानसभा के प्रत्याशी रामशंकर प्यासी के विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने कहा कि आज […]

You May Like