
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले: कमीशन, भ्रष्टाचार की सरकार, निष्पक्ष जांच हो तो
सभी मंत्री जेल में होंगे
सरकार से पूछा लाल डायरी कहाँ हैं, दो हजार करोड़ कहाँ गए, सौरभ कहाँ है, चालीस नेता कौन हैं
जबलपुर। भाजपा के नेता हर जगह आरएसएस की विचारधारा के लोगों को बैठाना चाहते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पंगु हैं, वे कुछ नहीं कर सकते। प्रधानमंत्री मोदी मन की बात तो कहते हैं किसी के मन की बात नहीं सुनते हैं। किसान, युवा, आदिवासी हो। हर किसी की अनसुनी कर रहे, मन की बात नहीं सुनना चाहते। यह बयान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सर्किट हाउस में में पत्रकारवार्ता के दौरान दिया।
आगे उन्होंने कहा कि कमीशन, भ्रष्टाचार की सरकार हैं। एक आफिस ऐसा बताओ जहां बिना पैसे के काम होता हैं, लाल डायरी कहाँ हैं, सौरभ शर्मा एक माह से कहां गायब है, देश की तीन एजेंसी यह पता नहीँ लगा पा रही, लाल डायरी में किस चालीस नेताओं के नाम लिखे है।दो हजार करोड़ कहाँ गए। सोने के बिस्कुट रिश्वत में मिलते है। अगर निष्पक्ष जांच हो तो सब मंत्री जेल में होंगे।
भाजपा मुद्दों से भटका रही, सोनिया, राहुल संविधान बचाने में लगे-
श्री जीतू ने कहा कि सुनियोजित षड्यंत्र से लोगो को मुद्दों से भटकाती नजर आ रही है। भाजपा षडयंत्र के तहत मुददों से भटका रही है कांग्रेस हर वर्ग के मुद्दे उठा कर बता रही है कि वे जनता के साथ हैं। भाजपा की सरकार संविधान को बदलने, छेड़छाड़ की लगातार कोशिश हो रही है। कानून, नियम बदल रहे हैं ये संविधान बदलने की रणनीति हैं। देश के संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस संघर्ष कर रहीं है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी संविधान को बचाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। संविधान बचाने के लिए मऊ से शुरुआत होगी। 27 जनवरी को राष्ट्रीय नेतृत्व में होने जा रहे जय संविधान रैली से आगाज होगा। अंबेडकर जी की जन्मस्थली मध्यप्रदेश के महू में, कांग्रेस “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” रैली का आयोजन कर रही है। इस रैली में भाजपा शासन के दौरान प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस शंखनाद करेगी। कार्यक्रम में सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे सहित कई सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज नेता शामिल होगे।
भाजपा अपना इतिहास बनाना चाहती है : नेता प्रतिपक्ष
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा ने कहा था अगर 4 सौ सीटें आईं तो संविधान बदल देंगे। वहीं मोहन भागवत कहते हैं राम मंदिर बना तो देश आजाद हुआ, भाजपा अपना इतिहास बनाना चाहती है। आज अभिव्यक्ति को लेकर नियम कानून बदले जा रहे हैं।
अमित शाह ने साजिश के तहत किया अपमान –
श्री पटवारी ने कहा कि शाह ने एक सोची समझी साजिश के तहत बाबा साहब अंबेडकर की अपमान किया है। ऐसी राजनीति और विचारधारा के खिलाफ ही कांग्रेस की ये लड़ाई है। पहले गांधी के चरित्र का हनन करते आए गोडसे को महिमा मंडित किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान है।
गूगल बतायेगा सबसे ज्यादा झूठ बोलने का वाले का नाम-
जीतू पटवारी ने तंज करते हुए कहा कि गूगल में अगर सर्च करो तो सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाला कौन है, यह हम नहीं गूगल बोलता है, चाहे तो आप खुद सर्च करके देख लो।
कांग्रेस दिग्गजों का डेरा, बैठक में बनाई रणनीति –
शहर में आज कांग्रेस दिग्गजों का जमावड़ा रहा। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, उमंग सिंगार, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव का नगर आगमन हुआ।सर्किट हाउस क्रमांक 1 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई जिसमें 27 जनवरी को राष्ट्रीय नेतृत्व में होने जा रहे जय संविधान रैली की तैयारी को लेकर आम कार्यकर्ताओं से चर्चा हुई। 27 जनवरी को अंबेडकर जी की जन्मस्थली महू में जय बापू जय भीम जय संविधान रैली और प्रदेश में भाजपा शासन में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितताओं पर चर्चा हुई।
