ऑक्टागोनल पोल से स्मार्ट सिटी को रोशनी का इंतजार

सतना: स्मार्ट सिटी सतना में शहर की सुंदरता और प्रमुख मार्गों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा ऑक्टागोनल पोल लगाए गए थे। इन पोलों के माध्यम से न केवल सडक़ों को आकर्षक स्वरूप देना था, बल्कि रात के समय नागरिकों को सुरक्षित और बेहतर रोशनी उपलब्ध कराना भी लक्ष्य था। लेकिन आलम यह है कि पोल लगाए जाने के कई महीने बाद भी इनमें रोशनी शुरू नहीं हो सकी है।

नगर निगम द्वारा गहरा नाला से सेमरिया चौक, सर्किट हाउस चौक, रेलवे स्टेशन मार्ग तथा पन्ना रोड सहित कई प्रमुख सडक़ों के दोनों ओर ऑक्टागोनल पोल स्थापित किए गए हैं। इन पोलों पर लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन अब तक वे केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। रात के समय इनमें रोशनी नहीं होने से नागरिकों को योजना का कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
शहर की प्रकाश व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए नगर निगम ने बड़ी राशि खर्च कर यह कार्य कराया था। लेकिन पोलों के संचालन में हो रही देरी से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब पोल स्थापित हो चुके हैं, तो उन्हें चालू करने में इतना समय क्यों लग रहा है। इससे सरकारी धन के उपयोग और कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
ऑक्टागोनल पोलों के लंबे समय से बंद पड़े रहने के कारण नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों और विद्युत शाखा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। नागरिकों का कहना है कि यदि तकनीकी या प्रशासनिक कोई समस्या है तो उसकी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए। लेकिन अब तक इस संबंध में कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया है।

Next Post

जिला चिकित्सालय में एक साथ गूंजी 3 किलकारियां

Fri Jun 26 , 2026
सतना:जिला अस्पताल में बुधवार देर रात एक दुर्लभ प्रसव का मामला सामने आया, जहां 7 माह की गर्भवती महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया। मामले का काबिलेगौर पहलू यह भी रहा कि जिला अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा गर्भवती की नॉर्मल डिलीवरी कराई गई। वहीं समय से पूर्व […]

You May Like