मुर्मु, मोदी ने तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके से हुई मौतों पर जताया शोक

चेन्नई, 19 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने रविवार को तमिलनाडु में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में 20 लोगों की मौत पर शोक जताया है।

श्रीमती मुर्मु ने ‘एक्स’ पर अपने एक संदेश में कहा कि तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में हुई त्रासदी बेहद दुखद है।

उन्होंने कहा, “मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

श्री मोदी ने अपनी शोक संवेदना में कहा कि तमिलनाडु के विरुधुनगर ज़िले में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है।उन्होंने एक्स पर कहा, ” मैं उन लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जो अपने प्रियजनों को खोने के दुख से गुज़र रहे हैं। मैं प्रार्थना करता हूँ कि घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों”

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, विपक्षी दल अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी, उनकी सहयोगी पार्टी पीएमके के नेता और राज्यसभा सांसद अंबुमणि रामदास, तथा तमिलनाडु कांग्रेस के अध्यक्ष के. सेल्वपेरुंथगाई ने भी विस्फोट में श्रमिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।

Next Post

पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया रिकार्ड 255 रनों का लक्ष्य

Sun Apr 19 , 2026
न्यू चंड़ीगढ़ 19 अप्रैल (वार्ता) प्रियांश आर्य (93) और कूपर कॉनली (87) की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स […]

You May Like