
सीधी।भारतीय सेना के सम्मान में जिला कांग्रेस सीधी द्वारा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर में जय हिंद यात्रा और संविधान बचाओ रैली निकाली। जय हिंद यात्रा जवाहर भवन से प्रारंभ होकर अस्पताल चौक होते हुए कलेक्ट्रेट चौक स्थित संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुई। यात्रा में शामिल कांग्रेस नेता हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारतीय सेना के साहस और पराक्रम के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे।
