
बालाघाट। मौसम बिसेन हरींनखेढे ने भोपाल पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग कार्यालय पहुंचकर आयोग के अध्यक्ष रामकृष्ण कुसमरिया व पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन की उपस्थिति में पदभार ग्रहण कर नेतृत्व का आभार जताया साथ ही मुख्यमंत्री से भेंट कर किया धन्यवाद ज्ञापित किया l ज्ञात हो 23 को ही मौसम को पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का सदस्य बनाया गया जिसके साथ ही उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा भी मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदान किया गया है l
