युवा संगम मेले के प्रथम चरण में 159 युवाओं का चयन

जबलपुर: स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना एवं जिला रोजगार कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल स्वशासी महाविद्यालय जबलपुर में एक दिवसीय युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार जिला स्तरीय कॅरियर अवसर मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विनीत रजक, महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने कहा कि युवाओं को रोजगार या स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनना चाहिए।

उन्होंने मेले को युवाओं के लिए करियर दिशा तय करने में सहायक बताया। मेले में लगभग 810 युवाओं ने ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से पंजीयन कराया। प्लेसमेंट के प्रथम चरण में 159 युवाओं का चयन हुआ। युवाओं को औद्योगिक और व्यवसायिक क्षेत्र की मांग के अनुरूप तैयार करने के लिए जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार केन्द्र, श्रम विभाग और नेशनल कॅरियर सर्विस सेंटर के स्टॉल लगाए गए।
दिव्यांग विद्यार्थियों के उत्पादों की प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र
महाविद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी मेले का आकर्षण रही। इन उत्पादों का विक्रय किया गया और राशि दिव्यांग विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी। मंच संचालन डॉ. रविश ताजिर तमन्ना द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन एम.एस. मरकाम ने किया।
विभिन्न अवसरों का एकमात्र केंद्र: प्राचार्य
मेला संयोजक प्रो. अरुण शुक्ल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष आशीष राव और डॉ. नेहा दवे ने कहा कि यह मेला विद्यार्थियों को करियर संबंधित जानकारी और रोजगार/स्वरोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. अलकेश चतुर्वेदी ने कहा कि यह युवाओं के लिए विभिन्न अवसरों का एकमात्र केंद्र है

Next Post

बच्चा चोर गिरोह की अफवाह से दहशत

Fri Feb 20 , 2026
बुधनी। सोशल मीडिया पर शरारती तत्वों द्वारा बच्चा चोरी की अफवाह फैलाए जाने से नगर में दहशत का माहौल बन गया है. लोग अंजान व्यक्तियों को संदेह की नजर से देखने लगे हैं. अन्य स्थानों की घटनाओं के पुराने व भ्रामक वीडियो बच्चा चोरी के नाम पर सोशल मीडिया पर […]

You May Like