संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई

ग्वालियर: मध्यप्रदेश संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के निर्देश पर सम्पूर्ण प्रदेश में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की कालीन अनिश्चितकालीन हड़ताल अभी भी जारी है. संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा प्याऊ लगाकर लोगों को पानी पिलाया गया और अपनी मांगो को लेकर अपनी बात कही. संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से संपूर्ण ग्वालियर जिले में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं।

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की उपस्थिति में संविदा कर्मचारियों की महापंचायत आयोजित की गयी जिसमें संविदा कर्मचारिायों के लिये कई कल्याणकारी घोषणायें की गयी थीं। जिसके बाद वर्ष 2023 में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी संविदा कर्मचारियों के संविदा नीति जारी की गयी किंतु आज दिनांक तक संविदा नीति की पालन पूरी तरह से नहीं हो पाया है।

इसके साथ ही संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों श्की माँगो पर एक वर्ष पूर्व सहमति हुई परंतु एक वर्ष होने पश्चात भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया जिससे प्रदेश के समस्त कर्मचारियों मे आक्रोश व्याप्त है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ म.प्र. की कार्य समिति के निर्णय अनुसार प्रदेश के 32 हजार कर्मचारी के द्वारा चरणबद्ध आंदोलन पर जाने का निर्णय लिया गया।

Next Post

महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Thu Jun 4 , 2026
ग्वालियर:शासकीय आईटीआई में महिला प्रशिक्षणार्थियों के लिए आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं आत्मविश्वासी बनाना तथा उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सजग करना था। शिविर का आयोजन श्री धानी यूथ एण्ड स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउण्डेशन के सहयोग से किया गया। आईटीआई के प्रभारी […]

You May Like