पिंडली की चोट के कारण डेन वैन नीकेर्क न्यूजीलैंड दौरे से हुई बाहर

हैमिल्टन, 17 मार्च (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की ऑलराउंडर डेन वैन नीकेर्क पिंडली की चोट के कारण न्यूजीलैंड दौरे के बाकी मैचों से बाहर हो गई हैं।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के अनुसार, 32 साल की इस खिलाड़ी को दाहिनी पिंडली में चोट लगी है। दोनों टीमों के बीच पहले महिला टी- 20 मैच से पहले उन्हें परेशानी महसूस हुई थी। वह उस मैच में नहीं खेलीं और अब न तो शेष टी-20 मैचों और न ही उसके बाद होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में हिस्सा लेंगी।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने उनकी जगह एनेके बॉश को टीम में बुलाया है।

डेन वैन नीकेर्क चार साल के अंतराल के बाद दिसंबर में टी-20 टीम में वापस आई थीं। उन्होंने आयरलैंड और फिर पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेले थे। पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय मैच न खेल पाने के बाद, वह न्यूजीलैंड में इस प्रारुप में खेलने के लिए तैयार थीं।

 

Next Post

डीडीसीए ने प्रतिका रावल और उद्धव मोहन को किया सम्मानित

Tue Mar 17 , 2026
नयी दिल्ली, 17 मार्च (वार्ता) दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने दिल्ली स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजेएफआई) के राष्ट्रीय सम्मेलन में भारत के विश्व कप विजेताओं प्रतिका रावल और उद्धव मोहन को सम्मानित किया। यहां आयोजित सम्मान समारोह में सोमवार को प्रशासक, पत्रकार […]

You May Like